कुछ बातें विंडोज़ एक्स पी के भाषा परिवर्तन पैक की क्या कमाल की चीज बनाई है माइक्रोसॉफ़्ट वालो ने कल ही मै इसे अपने कंप्यूटर मे डाला बस फिर क्या था, एक्स पी हिन्दी मे कर दिया गया। आप देख के खुश हो जाएगें। सबसे अच्छा है इनका मदद जो अब अपनी भाषा मे है इससे गांव के लोग जो अंग्रेजी से परहेज करते हैं अब कंप्यूटर का प्रयोग करने लगेंगे। यह प्रारंभ, फ़ाइल, संपादन, दृश्य जैसे शब्दों का प्रयोग क्रमश Start, File, Edit, and View के लिए करते हैं। थोड़ी सी उलझने हो सकती है शुरुवात में, पर चुकी यह अपनी भाषा है तो जल्दी ही हम लोग आदी हो जाएगें। पहले Alt+f दबाने से File खुल जाती थी, पर अब आपको Alt+Shift+h key को दबाना होगा क्योंकि फाइल मे 'फ' का प्रयोग किया गया है । इस तरह से कुछ समस्याएं तो हैं ही यह तो शुरुवात है धीरे-धीरे तो समूचे देश में हिन्दी भाषा का प्रयोग कंप्यूटर के लिए करने लगेगा। इसके लिए मैं माइक्रोसॉफ्ट वालो का शुक्रिया अदा करता हुं। इनका Office 2003 हिन्दी में उपल्बध है पर एक बात नोट करें, हिन्दी भाषा इंटरफेस पैक Office के लिए नही है यह पूरी पैकेज ही अलग से लेनी होती है।
हिन्दी की भाषा इंटरफेस पैक आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। यह साइट आपको हिन्दी भाषा के कंप्यूटर मे प्रयोग के बारे में बहुत सी जानकारी देती है। यह सब वहां हिन्दी मे उपल्बध है
Saturday, November 05, 2005
विंडोज भाषा इंटरफेस पैक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-4.jpg)
0 comments:
Post a Comment